Sunday, June 11, 2023

12th Geo सभी पाठों का हल with map

First 6th lesson पर आधारित क्विज -मानव भूगोल  ↓↓↓

Quiz 2 लिंक पर क्लिक करें 56th Lesson ↓↓↓

First 6th lesson पर आधारित क्विज -मानव भूगोल  ↓↓↓

Quiz 1 क्विज चैलेंज -यहाँ  पर क्लिक करें⇦                     


12th Geog solved paper &imp.question

12 Geography Lesson -1 मानव भूगोल - प्रकृति एवं विषय क्षेत्र 

प्रश्न 1. 

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए:

(i) निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक भूगोल का वर्णन नहीं करता?
(
क) समाकलनात्मक अनुशासन 
(
ख) मानव और पर्यावरण के बीच अन्तर-सम्बन्धों का अध्ययन 
(
ग) द्वैधता पर आश्रित
(
घ) प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरूप आधुनिक समय में प्रासंगिक नहीं। 
उत्तर:
(
घ) प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरूप आधुनिक समय में प्रासंगिक नहीं। 

(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक भौगोलिक सूचना का स्त्रोत नहीं है
(
क) यात्रियों के विवरण
(
ख) प्राचीन मानचित्र 
(
ग) चन्द्रमा से चट्टानी पदार्थों के नमूने                           
(
घ) प्राचीन महाकाव्य।                                                                   ashokduhan.blogspot.com
उत्तर:
(
ग) चन्द्रमा से चट्टानी पदार्थों के नमूने 

(iii) निम्नलिखित में कौन-सा एक लोगों और पर्यावरण के बीच अन्योन्यक्रिया का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कारक है?
(
क) मानव बुद्धिमत्ता 
(
ख) प्रौद्योगिकी 
(
ग) लोगों के अनुभव 
(
घ) मानवीय भाईचारा। 
उत्तर:
(
ख) प्रौद्योगिकी 

(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव भूगोल का उपागम नहीं है?
(क) क्षेत्रीय विभिन्नता 

(ख) मात्रात्मक क्रान्ति 

(ग) स्थानिक संगठन 

(घ) अन्वेषण और वर्णन। 

उत्तर:
(ख) मात्रात्मक क्रान्ति 

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
(i) 
मानव भूगोल को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: भौतिक पर्यावरण और मानव के अंतर संबंधों या अंतक्रिया से उत्पन्न सांस्कृतिक लक्षणों जैसे बस्तियां उद्योगों आदि का स्थानिक वितरणविभिन्नताएं तथा उन में होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन।
एलन चर्चिल सेंपल के अनुसार, “मानव भूगोल अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के मध्य परिवर्तनशील सम्बन्धों का अध्ययन है।"

(ii) मानव भूगोल के कुछ उपक्षेत्रों के नाम बताइए। 
उत्तर:
मानव भूगोल के महत्त्वपूर्ण उपक्षेत्र निम्नलिखित हैं। 

  1. व्यवहारवादी भूगोल 
  2. सामाजिक कल्याण का भूगोल 
  3. सांस्कृतिक भूगोल 
  4. लिंग भूगोल 

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए। 
(i) मानव के प्राकृतीकरण की व्याख्या कीजिए। 
उत्तर:
मानव का प्राकृतीकरण - मानव: प्राकृतिक वातावरण के अन्तर्सम्बन्धों की आरम्भिक अवस्था में आदिम मानव समाज अपने प्राकृतिक वातावरण से अत्यधिक प्रभावित रहा था एवं मानव के सभी क्रियाकलापों पर प्राकृतिक वातावरण का पूर्ण नियंत्रण था। जिसका प्रमुख कारण यह था कि आदिम मानव समाज की प्रौद्योगिकी का स्तर अति निम्न था तथा मानव के सामाजिक विकास की अवस्था भी आदिम थी।

प्रौद्योगिकी विकास की उस अवस्था में मानव अपने प्राकृतिक वातावरण के साथ पूर्णत: दास रूप में कार्य करता था एवं प्राकृतिक शक्तियों को एक शक्तिशाली बलपूज्यनीय एवं सत्कार योग्य मानता था। साथ ही अपने सतत पोषण के लिए मानव अपने प्राकृतिक वातावरण पर प्रत्यक्ष रूप से निर्भर था। इस प्रकार आदिम मानव ने अपने आपको प्रकृति के आदेशों के अनुरूप ढाल लिया। इसी प्रक्रिया को मानव का प्राकृतीकरण कहा जाता है।

5.      पर्यावरण  निश्चयवाद                     ashokduhan.blogspot.com

मानव का प्राकृतीकरण को पर्यावरण  निश्चयवाद या नियतिवाद भी कहा जाता है। पर्यावरण नियतिवाद के अनुसारमानव का आसपास का भौतिक वातावरण मानवीय गतिविधियोंमानवीय व्यवहारोंऔर सांस्कृतिक और सामाजिक-विकास को नियंत्रित करता है। मानव व्यक्तिगत निर्णयों में अकेले पर्यावरण की भूमिका होती है।जर्मन भूगोलवेत्ताओं ने आदिम मानव समाज तथा प्रकृति की प्रबल शक्तियों के मध्य इस प्रकार के अन्तर्सम्बन्धों को पर्यावरण निश्चयवाद का नाम दिया। कुसेंपल ने इस विचारधारा के संदर्भ में लिखा है कि-"मनुष्य पृथ्वी तल की उपज है,

प्रक्रति का मानवीकरण या  संभववाद( संभावनावाद)  के बारे में:

संभववाद( संभावनावाद) के विचार के अनुसारपर्यावरण मनुष्य को हर जगह अवसर और संभावनाएं प्रदान करता है। पर्यावरण मानव व्यवहार और संस्कृति को नियंत्रित नहीं करता बल्कि अवसर प्रदान करता है। मानव नवाचार और तकनीकी प्रगति के माध्यम से पर्यावरण को बदल सकता है।

Lesson-2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

प्रश्न 1. ashokduhan.blogspot.com
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
(i)
निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है। 
(
क) अफ्रीका 
(
ख) एशिया 
(
ग) दक्षिण अमेरिका 
(
घ) उत्तर अमेरिका। 
उत्तर:
(
क) अफ्रीका

(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक विरल-जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है। 
(
क) अटाकामा 
(
ख) भूमध्यरेखीय प्रदेश 
(
ग) दक्षिण-पूर्वी एशिया 
(
घ) ध्रुवीय प्रदेश। 
उत्तर:
(
ग) दक्षिण-पूर्वी एशिया

(iii) 
निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है। 
(
क) जलाभाव
(
ख) बेरोजगारी 
(
ग) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएँ
(
घ) महामारियाँ। 
उत्तर:
(
ग) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएँ

(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा एक तथ्य सही नहीं है।         ashokduhan.blogspot.com
(
क) विगत 500 वर्षों में मानव जनसंख्या 10 गुणा से अधिक बढ़ी है। 
(
ख) 5 अरब से 6 अरब तक बढ़ने में जनसंख्या को 100 वर्ष लगे।
(
ग) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है। 
उत्तर:
(
ग) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है।

 दीर्घ उत्तर वाले सभी प्रश्नों के हल (मानचित्र सहित) के नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें 

Click here for Solutions of all questions with map 



 4 मानव विकास 

बहुविकल्पीय प्रश्न:

1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

प्रश्न 1.(i)
निम्नलिखित में से कौन सा विकास का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
(ए) आकार में वृद्धि
(
बी) आकार में एक स्थिर
(
सी) गुणवत्ता में एक सकारात्मक बदलाव
(
डी) गुणवत्ता में एक साधारण बदलाव

उत्तर:
(
सी) गुणवत्ता में एक सकारात्मक बदलाव

(ii) निम्नलिखित में से किस विद्वान ने मानव विकास की अवधारणा प्रस्तुत की?

(a) प्रो. अमर्त्य सेन
(b)
एलेन सी सेम्पल
(c)
डॉ. महबूब-उल-हक
(d)
रत्ज़ेल
उत्तर:
(c)
डॉ. महबूब-उल-हक

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:

प्रश्न 2.(i)
मानव विकास के तीन मूलभूत क्षेत्र कौन से हैं?
उत्तर:

·        संसाधनों तक पहुंच: इसे आर्थिक स्थिति और व्यक्तियों की अपनी मांगों के सामान खरीदने की क्षमता के संकेतक के रूप में लिया जाता है। इसे निर्धारित करने के लिए उपयोग किया जाने वाला संकेतक प्रति पूंजी आय है, जो डॉलर के संदर्भ में व्यक्तियों की क्रय शक्ति को दर्शाता है।

·        स्वास्थ्य: देश के लोगों की दीर्घायु देश में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं और सुविधाओं की उपलब्धता को इंगित करती है। उच्च जीवन प्रत्याशा वाले देशों में एचडीआई अधिक होता है।

·        शिक्षा: प्रौढ़ साक्षरता दर और सकल नामांकन अनुपात ज्ञान तक पहुंच को दर्शाता है।

प्रश्न 2.(ii)
मानव विकास के चार प्रमुख घटकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मानव विकास के चार मुख्य स्तंभ समानता, स्थिरता, उत्पादकता और सशक्तिकरण की अवधारणाएँ हैं।

प्रश्न 2.(iii)
मानव विकास सूचकांक के आधार पर देशों का वर्गीकरण किस प्रकार किया जाता है?
उत्तर:
मानव विकास सूचकांक के आधार पर देशों को चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है:

मानव विकास सूचकांक

देशों की संख्या

विकास में स्कोर

बहुत उच्च मानव विकास

49

> 0.808

उच्च मानव विकास

53

0.700 से 0.807 तक

मध्यम मानव विकास

42

0.556 से 0.699 तक

कम मानव विकास

43

<0.555

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 150 शब्दों में दीजिए:

प्रश्न 3.

(i)
मानव विकास शब्द से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: उत्तर: मानव विकास का अर्थ है मानव के विकल्पों में वृधि करना

डॉ महबूब-उल-हक ने मानव विकास की अवधारणा पेश की। उन्होंने मानव विकास को एक ऐसे विकास के रूप में वर्णित किया जो लोगों की पसंद को बढ़ाता है और उनके जीवन में सुधार करता है। लोग इस अवधारणा के तहत सभी विकास के लिए केंद्रीय हैं। ये विकल्प निश्चित नहीं होते बल्कि बदलते रहते हैं। मानव विकास का मूल लक्ष्य ऐसी परिस्थितियों का निर्माण करना है जहां लोग सार्थक जीवन जी सकें।

प्रश्न 3.(ii)
मानव विकास की अवधारणा में समता और धारणीयता का क्या अर्थ है?
समता का अर्थ सभी के लिए उपलब्ध अवसरों तक समान पहुंच बनाना है। लोगों के लिए उपलब्ध अवसर उनके लिंग, नस्ल, आय और भारतीय मामले में, जाति के बावजूद समान होने चाहिए। इसका उद्देश्य सभी को समान अवसर प्रदान करना है, जिसमें किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह को कोई विशेष विशेषाधिकार या प्रतिबंध नहीं है। विकल्पों को पूरा करने और सार्थक जीवन जीने के लिए संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित करना मानव विकास के लिए आवश्यक है।

भारत में, बड़ी संख्या में सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े समूहों से संबंधित छात्र स्कूल छोड़ देते हैं। इससे पता चलता है कि ज्ञान तक पहुंच न होने से इन समूहों के विकल्प कैसे सीमित हो जाते हैं। स्थिरता को "संसाधनों का उपयोग इस तरह से परिभाषित किया जा सकता है जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए उनकी उपलब्धता से समझौता किए बिना वर्तमान पीढ़ी की जरूरतों को पूरा करता है।" स्थिरता अवसरों की उपलब्धता में निरंतरता को संदर्भित करती है। सतत मानव विकास के लिए, प्रत्येक पीढ़ी के पास समान अवसर होने चाहिए। भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी पर्यावरणीय, वित्तीय और मानव संसाधनों का उपयोग किया जाना चाहिए।

Lesson-5 प्राथमिक क्रियाएँ 

प्रश्न 1
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
(i) निम्न में से कौन - सी रोपण फसल नहीं है? 
(क) कॉफी 
(ख) गन्ना 
(ग) गेहूँ
(घ) रबड़ 
उत्तर:
(ग) गेहूँ

(ii) निम्न देशों में से किस देश में सहकारी कृषि का सफल परीक्षण किया गया है? 
(क) रूस 
(ख) डेनमार्क 
(ग) भारत
(घ) नीदरलैण्ड 
उत्तर:
(ख) डेनमार्क 

(iii) फूलों की कृषि कहलाती है।
(क) ट्रक फार्मिंग 
(ख) कारखाना कृषि 
(ग) मिश्रित कृषि 
(घ) पुष्पोत्पादन 
उत्तर:
(घ) पुष्पोत्पादन 

(iv) निम्न में से कौन - सी कृषि के प्रकार का विकास यूरोपीय औपनिवेशिक समूहों द्वारा किया गया?
(क) कोलखोज 
(ख) अंगूरोत्पादन 
(ग) मिश्रित कृषि 
(घ) रोपण कृषि 
उत्तर:
(घ) रोपण कृषि 

(v) निम्न प्रदेशों में से किसमें विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि नहीं की जाती है? 
(क) अमेरिका एवं कनाडा के प्रेयरी क्षेत्र
(ख) अर्जेण्टाइना के पम्पास क्षेत्र 
(ग) यूरोपीय स्टैपीज क्षेत्र
(घ) अमेजन बेसिन 
उत्तर:
(घ) अमेजन बेसिन 

(vi) निम्न में से किस प्रकार की कृषि में खट्टे रसदार फलों की कृषि की जाती है? 
(क) बाजारीय सब्जी कृषि
(ख) भूमध्य सागरीय कृषि 
(ग) रोपण कृषि
(घ) सहकारी कृषि 
उत्तर:
(ख) भूमध्य सागरीय कृषि 

(vii) निम्न कृषि के प्रकारों में से कौन-सा प्रकार कर्तन - दहन कृषि का प्रकार है? 
(क) विस्तृत जीवन निर्वाह कृषि
(ख) आदिकालीन निर्वाहक कृषि 
(ग) विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि
(घ) मिश्रित कृषि 
उत्तर:
(ख) आदिकालीन निर्वाहक कृषि 

(viii) निम्न में से कौन - सी एकल कृषि नहीं है? 
(क) डेरी कृषि.
(ख) मिश्रित कृषि 
(ग) रोपण कृषि
(घ) वाणिज्य अनाज कृषि 
उत्तर:
(ख) मिश्रित कृषि।  

प्रश्न 2. 
निम्न प्रश्नों का 30 शब्दों में उत्तर दीजिए। 

(i) स्थानांतरी कृषि का भविष्य अच्छा नहीं है। विवेचना कीजिए।
उत्तर:
स्थानांतरित कृषि का भविष्य इसलिए अच्छा नहीं है क्योंकि इस प्रकार की कृषि प्रक्रिया में वनों को जलाकर कृषि भूमि तैयार करने के कारण वन भूमि में कमी, जैव-विविधता में कमी, मृदा अपरदन में वृद्धि, वर्षा में कमी तथा ताप वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण अवनयन जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं।

(ii) बाजारीय सब्जी कृषि नगरीय क्षेत्रों के समीप ही क्यों की जाती है?
उत्तर:

नगरीय क्षेत्र अत्यधिक जनसंख्या का केन्द्र होने के कारण आवासों की बहुलता को प्रदर्शित करते हैं। इन क्षेत्रों के निवासियों हेतु आवश्यक सब्जियाँ समीपवर्ती भागों में ही उत्पादित की जाती हैं ताकि उन्हें अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़े एवं उन्हें खराब होने से बचाया जा सके। अतः नगरीय क्षेत्रों के समीपवर्ती भाग सब्जी उत्पादन की दृष्टि से अनुकूल होते हैं इसलिए सब्जियाँ नगरों के समीपवर्ती भागों में उत्पादित की जाती हैं।

(iii) विस्तृत पैमाने पर डेरी कृषि का विकास यातायात के साधनों एवं प्रशीतकों के विकास के बाद ही क्यों संभव हो सका है?
उत्तर:
विकसित यातायात के साधनों तथा प्रशीतकों के उपयोग से डेरी उत्पादों को अधिक समय तक संरक्षित  कर उन्हें लम्बी दूरियों तक भेजा जा सकता है जो विस्तृत पैमाने पर की जाने वाली डेरी कृषि के विकास के लिए आवश्यक है।

Lesson.6- द्वितीयक क्रियाएँ 

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए

(i) निम्न में से कौन - सा कथन असत्य है?
(क) हुगली के सहारे जूट के कारखाने सस्ती जल यातायात की सुविधा के कारण स्थापित हुए। 
(ख) चीनी, सूती वस्त्र एवं वनस्पति तेल उद्योग स्वच्छन्द उद्योग हैं। 
(ग) खनिज तेल एवं जलविद्युत शक्ति के विकास ने उद्योगों की अवस्थिति कारक के रूप में कोयला शक्ति के महत्त्व को कम किया है। 
(घ) पत्तन नगरों ने भारत में उद्योगों को आकर्षित किया है। 
उत्तर:
(क) हुगली के सहारे जूट के कारखाने सस्ती जल यातायात की सुविधा के कारण स्थापित हुए। 

(ii) निम्न में से कौन - सी एक अर्थव्यवस्था में उत्पादन का स्वामित्व व्यक्तिगत होता है?
(क) पूँजीवाद 
(ख) मिश्रित 
(ग) समाजवाद 
(घ) कोई भी नहीं। 
उत्तर:
(ख) मिश्रित 

(iii) निम्न में से कौन - सा एक प्रकार का उद्योग अन्य उद्योगों के लिए कच्चे माल का उत्पादन करता है।
(क) कुटीर उद्योग
(ख) छोटे पैमाने के उद्योग 
(ग) आधारभूत उद्योग
(घ) स्वच्छन्द उद्योग। 
उत्तर:
(ग) आधारभूत उद्योग

(iv) निम्न में से कौन - सा एक जोड़ा सही मेल खाता है।
(क) स्वचालित वाहन उद्योग - लॉस एंजिल्स 
(ख) पोत निर्माण उद्योग - लूसाका
(ग) वायुयान निर्माण उद्योग - फ्लोरेन्स 
(घ) लौह - इस्पात उद्योग - पिट्सबर्ग। 
उत्तर:
(घ) लौह - इस्पात उद्योग - पिट

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित पर लगभग 30 शब्दों में टिप्पणी लिखिए
(i) उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग।

उत्तर:
उच्च प्रौद्योगिकी उद्योगों में गहन शोध एवं तकनीक के प्रयोग द्वारा उन्नत वैज्ञानिक एवं इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्माण किया जाता है। इन उद्योगों में लगी सम्पूर्ण श्रमिक शक्ति का अधिकांश भाग व्यावसायिक (सफेद कॉलर) श्रमिकों का होता है। उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग में यन्त्र मानव, कम्प्यूटर आधारित डिजायन तथा निर्माण, धातु पिघलाने एवं शोधन के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं नए रासायनिक व औषधीय उत्पादों का प्रमुख स्थान है।

(ii) विनिर्माण।
उत्तर:
विनिर्माण का आशय किसी भी वस्तु के उत्पादन से है इसमें हस्तशिल्प कार्य से लेकर लोहे व इस्पात, प्लास्टिक के खिलौने बनाना, कम्प्यूटर के अति सूक्ष्म घटकों को जोड़ना एवं अन्तरिक्ष यान निर्माण आदि सभी प्रकार के उत्पादनों का निर्माण शामिल होता है।

(iii) स्वच्छन्द उद्योग।
उत्तर:
स्वच्छन्द उद्योग व्यापक विविधता वाले स्थानों पर अवस्थित होते हैं। यह किसी प्रकार के कच्चे माल पर निर्भर नहीं होते। स्वच्छन्द उद्योग संघटक पुरजों पर निर्भर रहते हैं जिन्हें कहीं से भी प्राप्त किया जा सकता है। इन उद्योगों की स्थापना में सड़क परिवहन अभिगम्यता (पहुँच) का एक महत्त्वपूर्ण योगदान होता है।

11th Geog.solved all lesson

11th Geog.solved all lesson