Saturday, January 14, 2023

सफलता की कहानियाँ

लेख-2-"समय और लहरें किसी की प्रतीक्षा नहीं करती"
समय पृथ्वी पर सबसे कीमती वस्तु है। इसकी तुलना किसी से भी वस्तु से नहीं की जा सकती है। इसलिए समय का सदुपयोग करते हुए समय पर कार्य संपन्न करना चाहिए।उदाहरण के लिए यदि सूर्य समय पर उदय ना हो तो सारे संसार में कोलाहल मच जाएगा। संसार में सभी अस्त-व्यस्त हो जाएगा। दिन रात का कोई निश्चित समय नहीं रहेगा। मनुष्य के लिए कार्य करना मुश्किल हो जाएगा। पृथ्वी पर कोई भी कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पाएगा।

ठीक उसी तरह यदि कक्षा में छात्र समय नियोजन का महत्व ना समझते हुए समय पर कार्य न करें तो उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जो विद्यार्थी कर ले गे या पढ़ ले गे का दृष्टिकोण रखते हैं वे असफलता का मुंह देखते हैं। ऐसे छात्रों का कोई भी कार्य समय पर पूरा नहीं होता।

विद्यार्थी जीवन में समय का सही उपयोग किया जाए तो जीवन में निश्चित रूप से
 सफलता प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह अपना हर कार्य निर्धारित समय या उसके पूर्व ही समाप्त कर ले। ताकि बचे हुए समय में दूसरे कार्यों को करने की रूपरेखा बनाई जा सके।

हम जो पैसा बर्बाद करते हैं उसे कमा सकते हैं लेकिन हम अपने खोए हुए समय को वापस नहीं पा सकते। समय दुनिया की सबसे मूल्यवान और कीमती वस्तु है। एक कहावत है कि यदि आप समय बर्बाद करते हैं तो समय आपको बर्बाद करेगा। समय ही है जो हमें धन, समृद्धि और खुशी प्रदान करता है।

यदि हमारे पास समय नहीं है तो हमारे पास कुछ भी नहीं है। समय को नष्ट करना नहीं करना चाहिए। इस पृथ्वी पर समय सबसे मूल्यवान वस्तु मानी जाती है, क्योंकि समय की बर्बादी हमें और हमारे भविष्य को बर्बाद करती है। अतः हम सभी को समय का सदुपयोग करना चाहिए।

लेख-3 धीरूभाई अंबानी व अडानी की सफलता की कहानी -
एक अध्यापक के बेटे धीरूभाई अंबानी की कहानी बचपन में गांठिया (एक गुजराती व्यंजन) बेचने से शुरु होती है. जब उनके दोस्त और भाई पढ़ाई करते थे तो वे पैसे कमाने की तरकीबें सोचते रहते थे। यमन देश के अदन बंदरगाह पर पेट्रोल पंप पर काम करने वाले 17 साल के धीरुभाई बरमाह शैल कंपनी की सहायक कंपनी में सेल्स मैनेजर बनकर हिंदुस्तान वापस लौटे तो उनकी तनख्वाह 1,100 रुपये थी।
एक इंटरव्यू में धीरुभाई ने कहा था जब मैं अदन में था तो दस रुपये खर्च करने से पहले दस बार सोचता था। भारत वापस आकर धीरुभाई ने 15 हजार रुपये से रिलायंस कमर्शियल कारपोरेशन की स्थापना की। यह कंपनी मसालों का निर्यात करती थी। अनिल अंबानी एक इंटरव्यू में  अपने पिता से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं, ‘एक बार किसी शेख ने उनसे हिंदुस्तान की मिटटी मंगवाई ताकि वो गुलाब की खेती कर सके। धीरुभाई ने उस मिटटी के भी पैसे लिए. लोगों ने पूछा क्या ये जायज़ धंधा है तो धीरुभाई ने कहा. उधर उसने एलसी (लेटर ऑफ़ क्रेडिट यानी आयत-निर्यात में पैसे का भुगतान करने का जरिया) खोला, इधर पैसा मेरे खाते में आया. मेरी ओर से वो मिटटी को समुद्र में डाले या खा जाए.’ तो सोचो दोस्तों अंबानी का साम्राज्य वैसे ही नही खड़ा हुआ इसके पीछे सच्ची लग्न और पैसा कमाने बहुत अधिक चाह थी . 
गौतम अडानी - गौतम अदानी का जन्म गुजरात के एक छोटे से कस्बे में हुआ उनके पिता कपड़े का व्यापार करते थे। यद्यपि गौतम अदानी अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए फिर भी उन्होंने कामयाबी की  ऊंची मंजिल को छुआ है।
सबसे पहले 16 साल की उम्र में उन्हें अपने काम हेतु मुंबई जाना पड़ा 1978 में हुए मुंबई में बस गए जहां उन्होंने हीरे (diamond)कारोबार शुरू किया लेकिन साल 1988 में उन्होंने आयात निर्यात करने वाली एक कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज की शुरुआत की वर्ष 1991 में आर्थिक सुधारों ने अडानी के व्यापार को बहुत विविधता (डायवर्सिफिकेशन) दिलाई जिससे व्यक्ति मल्टीनेशनल बिजनेसमैन बन गए।
1995 में गुजरात में मुंद्रा पोर्ट का संचालन का कॉन्ट्रैक्ट गौतम अडानी को मिला यह कॉन्ट्रैक्ट ने अदानी के जीवन में बेहद सफल रहा। बाद में सपोर्ट के प्रबंधन और रखरखाव का कार्य अदानी कंपनी ने ले लिया विदेशों में कारोबार इसके बाद अदानी ने इंडोनेशिया ऑस्ट्रेलिया मैं माइंस रेलवे बंदरगाह जैसे कारोबार में अपना कदम रखा। अदानी ग्रुप ने आस्ट्रेलिया के Abbot Point terminal को $2.72में ख़रीदा इसलिए अपना लक्ष्य निर्धारित करे और उसे पाने के लिए दिन रात एक कर दीजिए, सफलता आपके कदम अवश्य चूमेगी ।आपका धन्यवादयह लेख अपने ओर साथियों को भी शेयर करे ashokduhan.blogspot.com

Wednesday, January 11, 2023

Eco Quiz for all classes

Eco Quiz for all classes 

Quiz-4 Economic test pre board 20/01/23  https://forms.gle/JMiWWZhzC1AzDHPX6


Quiz-3 मानव विकास,अर्थव्यवस्था के क्षेत्र 15/01/23
 

Quiz 2 नीचे लिंक पर क्लिक कीजिए
 
Quiz1.  नीचे लिंक पर क्लिक कीजिए

11th Geog.solved all lesson

11th Geog.solved all lesson