Friday, March 3, 2023

11th Geography solved 2023

 11 th Geography solved 2023   


1.कौन सा प्रश्न कार्य कारण संबंध से जुड़ा हुआ है    https://ashokduhan.blogspot.com/

 क्यों

2.बिग बैंग सिद्धांत किसने दिया  

                 

यह सिद्धांत एडविन हबल ने

3. नदी के किस भाग में जलप्रपात की रचना होती है

ऊपरी भाग में


4. संवहन धाराओं की संकल्पना किसने प्रस्तुत की

होम्स ने


5. वायुमंडल की सबसे निचली परत को

 क्षोभमंडल कहते हैं                      https://ashokduhan.blogspot.com/

6. सबसे छोटा महासागर

आर्कटिक महासागर है

7. प्रोजेक्ट टाइगर कब शुरू किया गया

1973 में शुरू किया गया     

             

8. भारत का प्राचीनतम स्थल खंड कौन सा है

प्रायद्वीपीय पठार

9. नंदा देवी जीवमंडल

 किस राज्य में है

 

 उत्तराखंड में

10. भारत में आपदा प्रबंधन नियम कब बनाया गया

2005 में



11. भौतिक भूगोल के चार उपर क्षेत्रों के नाम

मृदा भूगोल

वनस्पति भूगोल

जलवायु भूगोल  महासागरीय भूगोल

बायोजियोग्राफी                     https://ashokduhan.blogspot.com/

 


12.मृदा अपरदन क्या है

 -बहते हुए जल तथा पवन द्वारा मृदा की ऊपरी परत को हटाना 

(Remove the upper layer of the soil by wind and water)


13. सूर्यातप क्या है  


-सूर्य से पृथ्वी पर पहुंचने वाली सौर विकिरण को सूर्यातप कहते हैं

14. भारत के पश्चिमी तट पर स्थित राज्यों के नाम

      गुजरात महाराष्ट्र केरला कर्नाटक


15.भूगर्भ की जानकारी के प्रत्यक्ष स्रोत के नाम लिखिए

   -खनन से प्राप्त चट्टानें,

  -ज्वालामुखी

16 महाद्वीपीय मग्न तट तथा महाद्वीपीय ढाल में अंतर बताएं

महाद्वीपीय मग्नतट - यह महाद्वीपीय प्लेट का धीरे-धीरे ढलान वाला समुद्री विस्तार है

मग्नतट तथा सागरीय मैदान के बीच तीव्र ढाल वाले मंडल को महाद्वीपीय मग्नढालकहते हैं।


17.खाद्य जाल से आप क्या समझते हैं उदाहरण सहित बताएं  https://ashokduhan.blogspot.com/

खाद्य शृंखलाओं का एक खाद्य जाल या नेटवर्क है। अथवा खाद्य जाल एक खाद्य श्रृंखला के जीव दूसरी खाद्य श्रंखला के बीच संबंध को बताता है

एक जंतु विभिन्न खाद्य शृंखलाओं का सदस्य हो सकता है। 

उदाहरण एक पौधा एक ही समय में अनेक शाक भक्षियों का भोजन हो सकता है, जैसे घास पर खरगोश अथवा टिड्डा या बकरी अथवा सभी निर्भर रहते हैं।


18.भूस्खलन से क्या अभिप्राय है इसके  प्रभाव बताएं

गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से नीचे की ओर मलबे के रूप में खिसकने लगता है। भूस्खलन की घटना में चट्टान के छोटे-छोटे पत्थरों के गिरने से लेकर बड़े-बड़े चट्टानों का खिसकना भी शामिल है

भूस्खलन के प्रभाव

-जान माल का नुकसान होता है

-भूस्खलन के बाद प्रभावित क्षेत्र सामान्य रूप से पुनर्वास से गुजरता है। 

-भूस्खलन संभावी क्षेत्रों में सड़क और बड़े बाँध बनाने जैसे निर्माण कार्य तथा विकास कार्य पर नकारात्मक  प्रभाव पड़ते हैं


19. महाद्वीपीय विस्थापन  के  प्रमाण क्या हैं?

महाद्वीपीयविस्थापन  के साक्ष्य में 

महाद्वीपों का फिट होना शामिल था

 प्राचीन जीवाश्मों,

चट्टानों और पर्वत श्रृंखलाओं का वितरण

प्राचीन जलवायु क्षेत्रों के स्थान 

20.कायांतरित शैल क्या है इसके प्रकार व निर्माण की पद्धति का वर्णन करें

कायांतरित शैल  गर्मी तथा दबाव के कारण आग्नेय तथा अवसादी शैलों का रंग-रूप तथा रचना बदल जाती हैं। आग्नेय तथा अवसादी शैलों का बदला हुआ रूप है। 

 गर्मी तथा दबाव प्रभाव में आग्नेय चट्टानों एवं अवसादी चट्टानों के भौतिक और रासायनिक गुण दोनों परिवर्तित हो जाते हैं। 

चूने का पत्थर बदलकर संगमरमर बन जाता है


21 वायुमंडल की संरचना का चित्र  https://ashokduhan.blogspot.com/




23.मृदा संरक्षण क्या है

मृदा के संरक्षण में वे सब विधियाँ आती हैं जिनके द्वारा मृदा अपरदन रोका जाता है।        


उपाय:- 

अति चराई पर नियंत्रण या रोक,

सीमित सिंचाई


अधिक से अधिक वृक्ष लगाना

पर्वतीय क्षेत्रों में सीडीनुमा खेत बनाना, 

समोच्च रेखाओं के अनुसार जुताई करना


22.भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन कीजिए|https://ashokduhan.blogspot.com/

उत्तरी मैदान का निर्माण जलोढ़ निक्षेप से बने है।

पंजाब का मैदान उत्तरी मैदान का पश्चिमी क्षेत्र है। इस मैदान का अधिकांश भाग, जिसे सिंधु और उसकी सहायक नदियाँ बनाती हैं, उत्तरी मैदानों को समतल भूमि कहा जाता है क्योंकि उनके बीच कोई स्थलाकृतिक अंतर नहीं है।

इन विशाल मैदान में विभिन्न प्रकार की उच्चावच विशेषताएं भी हैं। लगभग 7 लाख वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में यह मैदान स्थित है। यह पश्चिम से पूर्व की ओर 2400 किलोमीटर और चौड़ाई में औसतन 300 किलोमीटर मापता है। उत्तरी भारतीय मैदान आमतौर पर समुद्र तल से 160 मीटर या उससे अधिक ऊपर हैं।

  • इस क्षेत्र के यहां के प्रमुख राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, आदि आते हैं। 
  • उत्तरी मैदान चार क्षेत्रों में विभाजित है – 
  • भाबर
  • तराई
  • भांगर 
  •  खादर।


23.वन संरक्षण के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं https://ashokduhan.blogspot.com/
  • वन नीति 1952 तथा 1988 में वन संरक्षण के लिए वन नीति लागू की गई।

  • वन संसाधनों का सतत पोषणीय विकास किया जाएगा तथा स्थानीय लोगों की आवश्यकता की पूर्ति होगी।
  • देश में 33% वन लगाने के प्रयास  किए जा रहे हैं।

  • वनों में जैव विविधता तथा पारिस्थितिक संतुलन कायम रखा जाएगा।

  • सामुदायिक वनों को बढ़ावा दिया गया है 

  • https://ashokduhan.blogspot.com/

No comments:

Post a Comment

11th Geog.solved all lesson

11th Geog.solved all lesson